
जमशेदपुर: घाटशिला के बड़ाझुड़ी की रहने वाली महिला ने पति के दूसरी शादी करने की जिद को लेकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में महिला की मां ने बताया कि बेटी तीन- चार दिन पहले ससुसाल काड़ाडुबा से मायके आयी. दामाद साजन सिंह घर में दूसरी औरत को लेकर आ गया था. महिला से पति कहा कि वह उससे भी शादी करेगा. इसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ. (नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद महिला ससुराल छोड़ कर मायके आ गयी. महिला की मां दूसरे के घरों में साफ- सफाई का काम करती है. रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह काम पर चली गयी. इसके बाद उसकी बेटी ने कीटनाशक खा लिया. इसके बाद महिला ने कीटनाशक खाने की जानकारी फोन पर दी. जिसके बाद मां भागे भागे घर आयी और उसे सीएचसी में दिखाया. सीएचसी में देखने के बाद चिकित्सकों ने एमजीएम रेफर कर दिया. मां के अनुसार दो साल पहले उसकी बेटी प्रेम प्रसंग में विवाह किया था. घटना की जानकारी परिजनों ने घाटशिला पुलिस को दी. जिसके बाद से युवक फरार हो गया.




