पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से निजात हेतु प्रखंड के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में घूम घूम कर गरीबो एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है. इसी के तहत पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं अंचलाधिकारी निकिता बाला द्वारा शनिवार को कुलडीहा में स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद वृद्ध एवं वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया .(नीचे भी पढ़े)

मौके पर अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उनके द्वारा गांव गांव में जाकर वैसे लोगो को कंबल दिया जा रहा जिन्हें इसकी अत्यंत जरूरत है .सीओ निकिता बाला ने कहा कि अंचल कार्यालय द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था भी की गई है ताकि ठंड से किसी को परेशानी ना हो .















