जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष बबन राय की अध्यक्षता में सोनारी स्थित कार्यालय में एक बैठक हुई. इसमें झारखंड के निर्माता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शहीद सांसद सुनील महतो की जन्म जयंती 11 जनवरी 2026 को कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में शाम 6:30 बजे केक काट कर मनाई जाएगी. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक, जिला के पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी एवं पंचायत के पदाधिकारी महिला नेत्री उपस्थिति रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से नानटु सरकार, शिवनारायण, जगराज सिंह, शौकत हुसैन, सिमरन भाटिया, जसवंत सिंह, रौनी धवन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मंजर, मेहताब आलम, राजू, उज्जवल, मोहम्मद इमरान, जसवंत सिंह, मोहम्मद तनवीर तथा गुरमीत सिंह गिल आदि उपस्थित थे.







