जमशेदपुर : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गुरुवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. इस लेकर साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली निकाली. (नीचे भी पढ़ें)
रैली में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल लोगों ने आकर्षण का केंद्र बने. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने राम मंदिर चंदा प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की. उनका कहना है कि अयोध्या में डबल इंजन की सरकार होने के कारण निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल संपत राय और गोपाल यादव को पद से हटाने या निष्कासित करने से मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए.







