
जमशेदपुर : 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल (रैफ) अपना 32वां स्थापना दिवस मना रहा है। रैफ की स्थापना 1 दिसंबर 1990 को नागालैंड के दीमापुर में हुई थी। 22 जुलाई 1994 को यह जमशेदपुर पहुंचा। टेल्को में इसका कार्यालय बना और 2012 में इसका मुख्यालय सुंदरनगर में स्थापित किया गया। रैफ के कमांडेंट निशित कुमार ने बताया कि रैफ दंगों के नियंत्रण, भीड़ के नियंत्रण, राहत एवं बचाव कार्य संबंधित तथा अशांति से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला प्रदर्शनकारियों के से निपटने के लिए भी रैफ की महिला टुकड़ी है। इस अवसर पर सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 जवानों ने रक्तदान किया। इसके अलावा रैफ कल्याण मेला का भी आयोजन किया गया। वहीं चेशायर होम जाकर मानसिक दिव्यांग बच्चों को भोजन भी कराया गया।






