जमशेदपुर: सभी रेलकर्मी एकजुट रहें, वर्तमान समय में एकजुटता में ही हमारी ताकत है. उक्त बाते दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के टाटानगर ब्रांच 1 के सचिव संजय सिंह ने रेलवे एम्प्लोई वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैरेज कॉलोनी में आयोजित एक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कहीं है. उन्होंने कहा कि यूनियन तभी शक्तिशाली होंगी ज़ब हम मिलकर एक रहेंगे. बैठक कि अध्यक्षता रेलवे एम्प्लोई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रेलकर्मी को अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण रखना चाहिए. हर दिन लाखों लोग अपनी जिंदगी को दांव पर रख कर लम्बी दूरी की यात्रा करते है, उन्हें रेलकर्मी पर पूरा भरोसा है. (नीचे भी पढ़ें)
यात्रियों का भरोसा बनी रहे यही हमारा प्रयास होना चाहिए. बैठक में कर्मचारियों ने कार्यक्षेत्र में आ रही अनेक समस्या की ओर सभी का ध्यानाकर्षण कराया और समाधान की मांग की है. कार्यक्रम में मौजूद ब्रांच 2 के सहायक सचिव एमपी गुप्ता ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान की दिशा मे सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिया. कार्यक्रम में तुलसी कुमार, एसपी विश्वास, नागेंद्र प्रसाद, एके शाही, सकल देव, जीएन बेहरा, रणधीर मोदी, अनील महतो, जुनुल करकेट्टा, धर्मवीर, पिंटू गोप, विजय कुमार, राज कुमार, आरएल सिंह, विजय दास, रवि रंजन, जयनेन्द्र राज, विजय कुमार सहित काफ़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.



