
जमशेदपुरः महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को राजस्थान युवक मंडल ने निकाली प्रभात फेरी. जुगसलाई चौक बाजार होते हुए गौशाला चौक, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा होते हुए राजस्थान युवक मंडल में समाप्त हुई. महाराज अग्रसेन के संदेश लिखे बैनर से साथ प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाया. इसके बाद अग्रवाल समाज फाउंडेशन व राजस्थान युवा आदर्श संघ ने टाटानगर गौशाला अग्रेसन मंदिर व जुगसलाई अग्रसेन मंदिर मेंमहाराज अग्रसेन की पूजा व आरती की गयी.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर डॉ विजय अग्रवाल, मुरलीधर केडिया, हरि मित्तल, बासुदेव खेमका, महेश खिरवाल, राजू बरवालिया, राजेश रिंगसिया, सुनील रिंगसिया, मुकेश मित्तल कदमा, संदीप मुरारका, राजेश जैसूका, विवेक पूरिया, कमल नरेडी, महेश गोयल, मुकेश मित्तल, लोचन मंगोतिया, सुरेश नरेडी, दीपक भालोटिया, अशोक भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, मुकेश मित्तल, निर्मल काबरा, राम अवतार अग्रवाल, बालमुकुंद गोयल, केदार जैसूका, निलेश राजगढ़िया, पीयूष गोयल, सौरभ बरवालिया आदि उपस्थित थे.




