• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rajsthan sevasadan agm : राजस्थान सेवासदन की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष ने विगत साल के विकास कार्यों का दिया ब्योरा, सेवासदन को आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना बताया लक्ष्य

Jamshedpur rajsthan sevasadan agm : राजस्थान सेवासदन की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष ने विगत साल के विकास कार्यों का दिया ब्योरा, सेवासदन को आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना बताया लक्ष्य
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन की वार्षिक आमसभा रविवार, 20 सितम्बर को प्रातः 11:30 बजे राजस्थान सेवा सदन परिसर में आयोजित हुई. अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव जगदीश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मनीष केडिया, उमेश कवटिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक रामुका एवं ट्रस्ट मंडल सदस्य श्रवण देबुका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आमसभा की शुरुआत कराई. इसके पश्चात अध्यक्ष दिलीप गोयल ने आगत सदस्यों का स्वागत करते हुए सेवा सदन की आगामी विकास योजनाओं की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य राजस्थान सेवा सदन को एक बेहतर एवं आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना है. उन्होंने विशेष रूप से नेत्र अस्पताल के पुनर्विकास तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिवर्ष लगभग 2,000 मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क करने की योजना की जानकारी दी. उन्होंने सेवा सदन को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने सहित अन्य विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला. अध्यक्ष ने पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों के लिए कार्यसमिति, चिकित्सकों, कर्मचारियों, दानदाताओं एवं सदस्यों का उनके सहयोग के लिए आभार जताया. इसके बाद गत वर्ष की आमसभा की कार्यवाही एवं मिनिट्स की पुष्टि की गई. (नीचे भी पढ़ें)

महासचिव जगदीश खंडेलवाल ने अपने प्रतिवेदन में विगत एक वर्ष में सेवासदन में किए गए विभिन्न विकास एवं सुधार कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार एवं मरीजों की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी सभा को दी. इसके पश्चात महासचिव के आग्रह पर कोषाध्यक्ष मनीष केडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय एवं लेखों का विस्तृत विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में सेवा सदन की आय में वृद्धि हुई है. सभा को पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उमेश कवटिया एवं सत्यनारायण अग्रवाल ने भी संबोधित किया. सदस्यों की ओर से राजेश रिंगासिया, श्रवण देबुका सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव रखे, जिन पर सभा में चर्चा की गई. आमसभा में विशेष रूप से मुरलीधर केडिया, दीपक भालोटिया, राजेश रिंगासिया, बिनोद सरावगी, सावरमल शर्मा, डॉ दीपक केडिया,  उमेश अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, अरुण अग्रवाल, राजेश जैसुका, राज कुमार अग्रवाल, श्रवण देबुका,  रामगोपाल केडिया, सुनील रिंगासिया, मुकेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur central durgapuja committee demands : सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने जमशेदपुर के विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, गंदगी का अम्बार देख प्रशासन से की पूजा से पूर्व सफाई की मांग
खबर

Jamshedpur central durgapuja committee demands : सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने जमशेदपुर के विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, गंदगी का अम्बार देख प्रशासन से की पूजा से पूर्व सफाई की मांग

September 20, 2026
jamshedpur cas agm- सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा
खबर

jamshedpur cas agm- सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा

September 20, 2026
Jamshedpur bjp state president welcomed : जमशेदपुर के सिख भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए संवाद व सहभागिता पर दिया जोर
खबर

Jamshedpur bjp state president welcomed : जमशेदपुर के सिख भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए संवाद व सहभागिता पर दिया जोर

September 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News