
जमशेदपुर : राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल के द्वारा महिला नेत्री रानी गुप्ता को जमशेदपुर महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रेषित किया गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार के द्वारा रानी गुप्ता को नियुक्ति पत्र ससम्मान सौंपा गया एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस दौरान रानी गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का का आभार जताते हुए कहा कि कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने की हर कोशिश करेंगी. साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि यथाशीघ्र सशक्त महिलाओं की एक टीम बनायी जायेगी, जो ओबीसी के उत्थान में हर सम्भव प्रयास करेंगी. इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.



