जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला कार्य समिति सदस्य सह परसुडीह मंडल प्रभारी आलोक बाजपेई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है. जीएसटी की घटी दरों से आम जनता, खासकर मिडिल क्लास को फायदा पहुंचेगा. प्रधानमंत्री ने कल अपने भाषण में सबकुछ साफ कर दिया है, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी के तहत भारी छूट दी गई है. सरकार चाहती है कि हमारा देशी प्रोडक्ट सस्ता हो, ताकि सेल में वृद्धि हो और सामान भी सस्ते हो जाएं, ताकि हम अमेरिका के बढ़े टैरिफ का मुकाबला कर सकें और अपनी अर्थव्यवस्था पर इसके कुप्रभाव से निपट सकें. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नें अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता से हम अपनी जरूरतें पूरी करेंगे तो देश मजबूत शक्ति बन जाएगा. इसके लिए हमें अच्छी क्वालिटी के सामान बनाने पड़ेंगे. मोदी ने कहा कि हम हर हाल में आत्मनिर्भरता कायम करके रहेंगे, ताकि हमारा देश विदेशों पर निर्भर न रहे. अगर हमें आगे बढ़ना है तो वैश्विक चैलेंज का सामना करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सम्मान खरीदने का भी लोगों से आग्रह किया.











