जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा के सहयोग से सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाली संस्था मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्टी एवं रेड क्रॉस के पेट्रॉन अशोक कुमार मोदी के जन्मदिन पर रेड क्रॉस भवन में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया. शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी पूर्वी घोष एवं शिविर संयोजक अशोक मोदी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड का चेयरमैन बनने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रॉन अशोक मोदी से प्रेरणा ली जानी चाहिए कि किस प्रकार अपने जन्मदिन को रेड क्रॉस के पेट्रन अशोक मोदी ने हमेशा की तरह अपने 58वें जन्मदिन पर भी रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित 11वें रक्तदान शिविर में आज दो रक्तदाताओं ने जहां अपना 25वां रक्तदान पूरा किया, वहीं एक रक्तदाता ने अपना 75वां रक्तदान पूरा किया. इस अवसर पर इन रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. आज शिविर में 57 रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया. कार्यक्रम में मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक व रेड क्रॉस के पेट्रॉन नरेश मोदी, अनिल मोदी, राजेन्द्र मोदी, सुभाष मोदी, प्रकाश मोदी, आकाश मोदी, उत्तम मोदी, श्रेष्ठ मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.














