जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्त जागरुकता अभियान एवं नियमित रक्तदान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को आसानी से रक्त एवं रक्त अवयव (कम्पोनेन्ट) की आपूर्ति सुगमता के साथ हो रही है.(नीचे भी पढ़े)

रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी ( सिंगल डोनर प्लेटलेट) डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में 4 एसडीपी डोनेशन सम्पन्न हुआ, जिसमें टाटा स्टील कर्मी सौमेन्द्र बस्तिया ने 13वां बार एसडीपी डोनेशन कर 32वां रक्तदान पूरा किया, कार्यकर्ता मनोज सिंह ने तीसरा बार एसडीपी देकर 3 प्लाज्मा एवं 68 नियमित रक्तदान के साथ 74वां रक्तदान पूरा किया.(नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील कर्मी राजू कुमार ने 36वां एसडीपी डोनेशन कर 17 नियमित रक्तदान से 53 रक्तदान पूरा किया. वहीं टाटा स्टील के युनियन कमिटी मेम्बर भानु पॉलिन ने 5वां एसडीपी डोनेशन किया एवं अपने नियमित 25 रक्तदान से 30वां रक्तदान पूरा किया. रक्तदाताओं के एसडीपी दान से जरूरतमंदों को समय पर एसडीपी की आपूर्ति सम्भव हुई.



