जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती स्थित राधाकृष्ण मंदिर में ईसाइयों के प्रभु यीशु मसीह की फोटो लगाने को लेकर काफी विवाद हो गया. यह तस्वीर मंदिर के संचालन समिति के ही एक सदस्य द्वारा लगा दिया गया था. काफी विवाद के बाद प्रभु यीशु मसीह की तस्वीर को हटाया गया. बताया जाता है कि यह मसला बिष्टुपुर के राधाकृष्ण मंदिर में काफी दिनों से चल रहा था. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)

सोमवार को इसको लेकर भी इसको लेकर हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गयी. मंगलवार को भी इसको लेकर बैठक हुई कि मंदिर में किसने इस तरह का काम किया है. इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता और बजरंग दल के पूर्व संयोजक गौतम प्रसाद ने मंदिर के संचालक से बातचीत की. मंदिर के संचालक ने अपनी गलती को स्वीकार किया. इसके बाद उसने तत्काल उस फोटो को हटा दिया. इस दौरान वहां विरोध करने के लिए धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, अजय श्रीवास्तव, तेज सिंह, बबन सिंह, उपेंद्र कुमार, हर्ष यादव, विशाल यादव समेत अन्य लोग थे. इन लोगों ने कहा कि साजिश के तहत मंदिर में प्रभु यीशु मसीह की तस्वीर लगा दी गयी थी, लेकिन सामाजिक तौर पर हंगामा होने के बाद इसको हटा दिया गया है.





