
जमशेदपुर : जमशेदपुर में “यास” तूफान के कारण हो रही लगातार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर हर घंटे 0.3 मीटर से बढ़ रहा था. उड़ीसा के दो और चांडिल डैम के फाटक खुलने से भी नदियों का जलस्तर बढ़ा. गुरुवार देर शाम उड़ीसा के दोनो डैम बंद होने के बाद जिस रफ्तार से नदियों का।जलस्तर बढ़ा उसी रफ्तार ने जलस्तर गिर भी रहा है. जो निचले इलाके बाढ़ से दुबे थे अब वहां नदियों से बहकर आया हुआ कचड़ा जम गया है जिसे प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है. गुरुवार रात आठ बजे तक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.30 मीटर दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार 2 बजे तक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 118.54 मीटर दर्ज किया गया. रात 12 बजे के बाद से ही नदियों दोनो नदियों का जलस्तर गिरने लगा था. प्रशासन के सामने अब बाढ़ का खतरा भी कम हो गया है.
हर घंटे स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर
गुरुवार रात रात 1 बजे – 116.30 मीटर
रात 3 बजे – 116.54 मीटर
सुबह 5 बजे – 117.06 मीटर
सुबह 7 बजे – 118.26 मीटर
सुबह 9 बजे – 120.18 मीटर
सुबह 11 बजे – 122.18 मीटर
दोपहर 1 बजे – 122.58 मीटर
दोपहर 3 बजे – 122.98 मीटर
शाम 5 बजे – 123.10 मीटर
शुक्रवार रात 1 बजे – 123.18 मीटर
रात 3 बजे – 121.80 मीटर
सुबह 5 बजे – 121.00 मीटर
सुबह 7 बजे – 119.60 मीटर
सुबह 9 बजे – 118.90 मीटर
सुबह 11 बजे – 118.80 मीटर
दोपहर 2 बजे – 118.54 मीटर
शाम 6 बजे-117.84 मीटर





