
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार तीन दिनों से चक्रवाती तूफान यास के कारण कभी तेज तो कभी लगातार हो रही बारीश से लोग परेशान थे. वही आज मौसम साफ हो गया और सुबह से खिली धूप निकली है. वहीं खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी कम हो रहा है. अगले हफ्ते तक बूदां-बांदी के साथ बादल मंडराते रहेंगे. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते तक शहर का पारा 40 डिग्री से कम भी रहेगा. वहीं जमशेदपुर में आज का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है. वही रांची का तापमान 30.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा. वही मौसम विभाग ने छह दिन का आंशिक तापमान जारी किया है.
तिथि —– अधिकतम — न्यूनतम
शनिवार —- 35 — 25
रविवार —- 37 — 26
सोमवार —- 37 — 26
मंगलवार—- 38 — 27
बुधवार —- 38 — 27
गुरुवार —- 36 — 27





