
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चेपापुल के पास राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आगामी 5 जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. राजद के पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष अम्बिका बनर्जी व राज़ीउल्लाह खान ने यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी. इस दौरान जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलने जा रही है. पार्टी के पूर्व विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री जावेद इकबाल ने कहा कि भाजपा केवल जनता को बेवकूफ बना रही है और बिहार में नीतीश सरकार भाजपा के इस पॉलिसी का सहयोग कर रही है. आज के दिन में बिहार राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधा और अपराध चरम पर है, जिन पर लगाम लगाने में नीतीश सरकार असमर्थ है. जिस कारण बिहार में राजद महागठबंधन की सरकार बनेगी. राजद के नेतृत्व में बनने वाली सरकार जनता की सरकार होगी और बिहार में एक बार फिर सुशासन स्थापित होगी. वहीं जमशेदपुर जिला अध्यक्ष अम्बिका बनर्जी ने कहा कि पार्टी अपने स्थापना दिवस को मनाते हुए केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे महंगाई का विरोध करेगी और सरकार को आइना दिखाने का कार्य करेगी. प्रेस वार्ता में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष अम्बिका बनर्जी, बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री इकबाल अंसारी, रजिउलाह खान, तनवीर अहमद और कमलेश यादव भी मौजूद थे. इन लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के 24वे स्थापना दिवस पर राजद कार्यलय शौकतखान बिल्डिंग, स्टेशन रोड में धूमधाम से और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 5 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया जाएगा और अनाथ बच्चो को शाम का नाश्ता और रात का खाना खिलाया जाएगा.





