
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पिछले 29 जून से हड़ताल पर बैठे कोल्हान हाइवा टिपर एशोसिएशन के सदस्यों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है. वैसे हाइवा एसोशिएसन ने साफ कर दिया है, कि इनका आंदोलन समाप्त नही हुआ है, बल्कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए धरना स्थल से सभी मालिक अपने- अपने घरों पर ले जाकर अपनी गाड़ियों को खड़ी कर देंगे. वहीं इन्होंने बताया कि एक भी गाड़ी ढुलाई में तबतक नहीं जाएगा जबतक सरकार इनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है. वैसे इन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार इनकी मांगो को गंभीरता से लेगी. बता दे सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर संबंधित विभाग को आदेश दिया गया है कि बालू भंडारण वाले स्थान से केवल ट्रैक्टर से ही बालू का उठाव होगा, हाइवा, डंपर व अन्य बड़े वाहनों से बालू के उठाव पर रोक लगा दिया गया है. सरकार के इस आदेश का कोल्हान हाईवा टिपर एसोसिएशन ने विरोध करना शुरू कर दिया था. लेकिन अचानक से इसको समाप्त करा दिया गया.






