
जमशेदपुर : युवा राष्ट्रीय जनता दल के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष शुभम सिन्हा बनाये गये है. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजन यादव ने शुभम सिन्हा को युवा राजद पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैं. शुभम सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर युवा राजद के कई सारे नेता राष्ट्रीय प्रदेश से लेकर जमशेदपुर में बधाईयों को तांता लगा है. युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा, युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशाल यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप यादव, राजद के वरिष्ठ नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह, अर्जुन यादव, अजित यादव, राजेश यादव, ब्रह्मदेव मंडल, मुकेश झा ने शुभम सिन्हा बहुत बधाई ओर शुभकामना दी हैं. साथ ही इन लोगों ने कहा है कि शुभम सिन्हा के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी बहुत ही मजबूत होगी और संगठन की धार और मजबूत होगी. दूसरी ओर, शुभम सिन्हा ने कहा है कि वे लोग चाहते है कि राजद को जमशेदपुर में मजबूत किया जाये और कई लोगों को इससे जोड़ा जाये.






