जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको चौक के पास रविवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने किशोर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान किशोर ने भी दम तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़े)

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन एमंजीएम अस्पताल पहुंचे. पत्नी पति का शव देख बार बार बेहोश हो जा रही है. लोग सांत्वना दे रहे है. लेकिन पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है.इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. किसी को विश्वस ही नहीं हो रहा है.







