
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर दोराबजी टाटा पार्क के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने एक महिला को रौंद दिया. कार महिला को रौंदते हुए कुछ दूर तक ले गयी. स्थानीय लोगों के हल्ला करने के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार होने के फिराक में था, पर स्थानीय लोगों ने कार पर सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई. महिला का शव अभी भी घटनास्थल पर ही पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)

कार पर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शी हरविंदर सिंह ने बताया कि कार तेजी से स्टेडियम की ओर से निकली. कार पर 6 से 7 लोग सवार थे. कार इतनी तेज थी कि वह पहले राह चल रहे कुछ लोगों को रौंदने से बची और डिवाइडर पर चढ़ती हुई सड़क किनारे बैठी महिला हो रौंद दिया. महिला को रौंदते हुए कार पेड़ से जा टकराई. टकराने के बाद कार में बैठे सभी लोग इधर उधर भागने लगे, जिसमे से दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है.





