
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी रतन चक्रवर्ती एक सड़क हादसे में घायल हो गये. सुबह दस बजे यह घटना घटी. बताया जा रहा था कि रतन चक्रवर्ती सोनारी में अपने किसी काम से साइकिल से जा रहे थे. उनका जुबिली पार्क के पास अचानक से दुर्घटना हो गयी, जिससे वे घायल हो गये.
वह घायल अवस्था में करीब आधे घंटे से तड़प रहा था, लेकिन कोई देख नहीं रहा था. समाजसेवी नितेश मित्तल ने उसको स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. घायल कैसे हुआ, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.







