रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर पुलिस ने शहर के मारवाड़ी स्कूल के पीछे बड़े पैमाने पर चल रहे नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. वहीं नकली कारोबार करने वाले कारोबारी कुंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत चाईबासा जेल भेज दिया है. वहीं भारी मात्रा में नकदी बीड़ी बनाने वाले सामग्री को भी बरामद किया है. एसडीपीओ कपिल चौधरी ने मंगलवार को चक्रधरपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रधरपुर में बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है. इस सूचना पर टीम गठन किया गया. छापामारी दल ने सोमवार को मारवाड़ी स्कूल के पीछे स्थित बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर धावा बोला. देखा गया कि कुंदन गुप्ता के घर पर बड़े पैमाने में बीड़ी की पैकेजिंग हो रही है. (नीचे भी पढ़े)

बीड़ी पैकेजिंग का काम कर रहे मजदूर और वहां मौजूद लोगों से जब अधिकारियों ने कागजात, लाइसेंस या किसी प्रकार के कागजात की मांग की गई, तो कोई भी कागजात वे प्रस्तुत नहीं कर पाए. छापामारी दल ने मकान के प्रथम तल्ला के दस कमरे, किचन, लॉबी और छत की जांच की. जांच में छापामारी दल ने छत पर बीड़ी सुखाने की भट्टी के पास से भारी मात्रा में बीड़ी प्रसंस्करण की सामग्री, कई कंपनियों के नकली बीड़ी पैकिंग सामग्री पाया और सभी को जब्त कर लिया. नकली बीड़ी बनाने और नकली बीड़ी बाजार में बेचने के आरोप में मौके से ही कुंदन गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता पर चक्रधरपुर थाना में पुलिस ने काण्ड सं-129/23 में भादवि की धारा 420/ 482/ 483/ 468/ 486/ 473/ 487 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
बीडी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर से कई ब्रांडेड बीड़ी कम्पनियों के नकली पैकिंग सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद कर जब्त की गई है. जिन चीजों की जब्ती की गई है उनमें जयंती बीड़ी, बाबु बीडी, बंगाल टाइगार बीड़ी, बंगाल बीड़ी, कोयल बीड़ी, राजा बीड़ी, बंगाली बीड़ी, गोला बिड़ी, बादशाही बिड़ी, पुष्पा फिल्टर बीड़ी, अप्पु बीड़ी, मेघना बीड़ी, गोला बीड़ी के 218 केजी नकली पैकिंग सामग्री और 39 बोरा मेटेरियल बरामद किया गया है. इसके अलावे खुला बिड़ी 68 केजी, बिड़ी कार्टुन में बंद 185 कार्टुन, बिड़ी बोई में बंद 9 बोई, बीड़ी सुखाना वाला चलना 106 पीस, इलेक्ट्रिक ब्लोअर 1 पीस सहित अन्य चीजें बरामद कर जब्त की गई है. (नीचे भी पढ़े)
नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में छापामारी दल में शामिल चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, अंचल निरीक्षक सह दंडाधिकारी कृष्णा सोय, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक पाल, बजरंग टोप्पो, विपिन टोप्पो, सहायक वर निरीक्षक गुली मोची, सहित चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र एवं सहायक बल का विशेष योगदान रहा.














