
चाकुलिया : चाकुलिया के जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव में कृषक चुना राम मुंडा के खेत में धान फसल कटनी की जांच जिला सहकारिता पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया. जांच टीम में जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बसंत राम, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार, जनसेवक अभय सिंह ,ललित शर्मा शामिल थे. राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष विभिन्न खरीफ और रबी फसलों के कटनी का जांच विभागीय स्तर पर किया जाता है, जिससे पूरे प्रखंड या जिले के धान आच्छादित रकवा की उपज का आकलन किया जाता है. इसके बाद पता लगाया जाता है कि प्रति डिसमिल धान की उपज कितनी है, किसी के खेत में प्रति डिसमिल 18.50 किलोग्राम तो किसी के खेत में प्रति डिसमिल 17 किलोग्राम होता है. यह तो खेत की मिट्टी व उसकी उर्वरा शक्ति के उपर निर्भर करती है.



