गालूडीह: गालूडीह थाना अंतर्गत जोड़िसा पंचायत के छोलागोड़ा से गुरुवार की रात अचानक एक लड़की भागते हुए नेशनल हाईवे पहुंची. फिर आंध्र प्रदेश जाने के लिए एक बस में बैठी. लड़की तमिल भाषा में बात कर रही थी. जानकारी के अनुसार छोलागोड़ा गांव निवासी बाबू माहली की पुत्री लक्ष्मी माहली आंध्र प्रदेश के एक कंपनी में काम करती है. काम के दौरान दोनों में दोस्ती हुई. घर आना जाना भी हुआ. मंगलवार को जब लक्ष्मी अपने घर झारखंड आने की बात कही तो आंध्र प्रदेश की दोस्त ने कहा कि मैं भी तुम्हारे गांव जाना चाहती हूं. फिर दोनों छोलागोड़ा गांव पहुंची.(नीचे भी पढ़े)
वहीं गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इसके बाद आंध्र प्रदेश की लड़की एनएच पर बस पकड़ने पहुंची. इधर सूचना के बाद गालूडीह पुलिस छोलागोड़ा पहुंची. साथ ही मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर सुबह ट्रेन में आंध्र प्रदेश भेजने की बात कही. विदित हो कि आंध्र प्रदेश की लड़की के गले में चोट के निशान है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और इस बीच-बचाव में चोट लगी होगी.



