जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के यूसीएल भटिन माइंस के मुख्य गेट पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल है, जबकि एक युवक को हल्की चोट लगी है. घायलों को पहले जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से सभी को जमशेदपुर रेफर किया गया. वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायल यूसिल नरवा कॉलोनी के रहने वाले है. घायलों में एक युवक का नाम रोहित है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.







