चाकुलिया : चाकुलिया के रघुनाथपुर और मयूरनाचनी के बीच मारुति वैन और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंकज महतो चौठिया निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से अपने ससुराल बलियागुड़ी जा रहे थे। जाने के क्रम में सामने से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गये। वैन चालक घायल को गंभीर अवस्था में देख वहां से भाग निकला। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू ने प्राथमिक उपचार किया। वैन की टक्कर से युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी है और उसका दाहिना हाथ और दाहिना पैर भी टूट गया है। घायल ने बताया कि मारुति वैन लोधाशोली निवासी लखिन्द्र पातर चला रहा था और वैन उसकी ही है।












