बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के लाधनाशोल गांव निवासी भांगो मांडी माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर भुतिया पंचायत भवन के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की साम भांगो मांडी भुतिया गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए बाइक से आए थे. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता देखने के पश्चात देर शाम घर लौटने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल और एक साइकिल में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गए उसकी कान से खून बह रहा था. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.











