
धालभूमगढ़ : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा एनएच पर शुक्रवार की शाम कार और साइकिल सवार के बीच सीधी टक्कर में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वही इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए धालभूमगढ़ ले जाया गया है. सड़क दुर्घटना के पश्चात कार चालक कार को खड़ी कर वहां से फरार हो गया है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

सामाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है. सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण एनएच को जाम कर दिया है. एनएच की दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई है. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया और सड़क को जाम मुक्त करने की बात कही. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क को जाम किए हुए हैं. सड़क जाम होने से राहगिरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.






