
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला प्रखंड एरिया में एक घर की दीवार गिर गयी, जिससे एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को घाटशिला अनुमंडल में भर्ती कराया गया है. यह घटना घाटशिला प्रखंड के गालूडीह थाना क्षेत्र की हेंदलजुड़ी पंचायत के टोला डुंगरीडीह की है. गंगाराम हांसता के पुराने घर की टाली उतारी जा रही थी. रिपेयरिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान घर के ऊपर चढ़कर बादल माझी टाली को ठीक करा रहे थे. जबकि टाली को पकड़कर वह नीचे जासमी मुर्मू और गुरुवारी मांझी को दे रहा था. इसी दौरान मिट्टी की घर की दीवार अचानक से गिर गयी, जिससे 48 वर्षीय गुरुवारी मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जासमी मुर्मू का पैर जख्मी हो गया जबकि बादल मांझी को काफी चोटें आयी. तत्काल 108 पर फोन कर लोगों ने एम्बुलेंस बुलाया, जिसके बाद एम्बुलेंस से सारे घायलों को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.





