
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा चौक के पास देर रात अनियंत्रित ट्रेलर के चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं अनियंत्रित ट्रेलर के होटल से टकराने से होटल में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर खड़गपुर से लोहा और पत्थर खाली कर केंदुझोर की ओर जा रहा था. ट्रेलर अचानक नियंत्रित हो गया और सीधे खंडामौदा चौक की दिशा में घूम गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उपस्थित ग्रामीणों के मुताबिक तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर पहले एक होटल से जा टकराया और फिर नियंत्रित होते हुए आगे बढ़ता चला गया. इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वही होटल के पास मौजूद कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सीएससी पहुंचा और घटना की सूचना बड़शोल पुलिस को दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए एनएच को जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया. समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार बहरागोड़ा सीएचसी में जारी है और मृतक की पहचान नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



