चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के शटर को तोड़कर रामलाल नामक हाथी ने चावल खाया. हाथी के आने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं वन विभाग के क्यूआरटी टीम सूचना पाकर एसएफसी गोदाम पहुंचकर हाथी को खदेड़कर हवाई पट्टी की और ले जाकर छोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि रामलाल नामक हाथी विगत 3-4 दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर गांव में बाजार क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था.







