पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के समीप अनियंत्रित मारुति कार और 609 मालवाहक ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई. जिसमें दोनों वाहन पलट गए, घटना में पांच लोग घायल हो गए. जिसमे तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें पोटका पुलिस ने इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)

घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है. मारुति 800 कार पर सवार होकर परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग के तीन युवक विक्की भूमिज, संन्नी गागराई एवं कार्तिक सामाद जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहे 609 मालमहक वाहन से इनकी जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में दोनों वाहन पलट गए. (नीचे भी पढ़े)

टक्कर में कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं . घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दोनों वाहनों को जब्त कर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है .







