बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के एनएच से मुख्य सड़क मानखंदा होते हुए झाटियाशोल एवं चौरंगी जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है. इस सड़क से मधुआबेड़ा, गोहालडीही, चडकमारा, शिकारीशाई, डिंगाशाई, मानखंदा, झाटियाशोल गांव के ग्रामीण इस सड़क से आना जाना करते हैं. इससे यहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी गयी यह सड़क कई गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. इसके बावजूद कई वर्षों से यह सड़क जर्जर है. सड़क पर जगह जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव की वजह से कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है.(नीचे भी पढ़े)
सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक का समय लग जाता है जो लोग बहरागोड़ा बाजार और गांव के बीच यात्रा करते हैं, उन्हें गड्डों से भरे सड़कों पर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात होने पर सड़क पर उभरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है. विदित हो कि निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही सड़क जर्जर हो गयी थी. सड़क की हालत इतनी बदतर है कि अब इस पर अलकतरा भी नजर नहीं आता है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क की स्थिति एक राजनीतिक मुद्दा बन गई है. कहा कि करीब 5 किमी की दूरी तय करने में लगभग 20 मिनट का समय लग जाता है, क्योंकि गड्डों के कारण यातायात धीमा हो जाता है. जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक का समय लग जाता है.







