चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह टेंपो और ट्रक की टक्कर हो गई. जिससे टेंपो पर सवार 11 मजदूर बाल-बाल बच गए. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया. हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. जानकारी के मुताबिक टेंपो चाकुलिया से जामडोल मजदूरों को ले के जा रहा था, इसी बीच सड़क पर यह दुर्घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार टेंपो से सभी मजदूर जामडोल आलू लोड करने जा रहे थे.



