चाकुलिया : शुक्रवार को चाकुलिया थाना क्षेत्र के सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास पुरनाडीह की रहने वाली रानी मांडी दोपहर में अपनी भतीजी को स्कूल से लेकर घर वापस लौट रही थी, उसी समय फाटक के पास पहले से घात लगाये बैठे अभियुक्त वीरसिंह मांडी ने लोहे के रॉड से सर पर वार कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया ओर वहां से भाग निकला. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां फिलहाल दोनों इलाजरत हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता रानी मांडी के फर्दबयान के आधार पर चाकुलिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त सुनसुनिया गांव के पुरनाडीह टोला निवासी वीरसिंह मांडी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाद में वीरसिंह मांडी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद कर लिया. पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.







