गालूडीह : रविवार को एएसडब्ल्यू. (एक्शन फ़ॉर वर्ल्ड सोलिडेरिटी) जर्मनी से डेटलेफ स्टबर एवं सीडब्ल्यूएस (सेंटर फिर वर्ल्ड सोलिडेरिटी) झारखंड से राजेश कुमार झा एवं रवि शंकर के द्वारा घाटशिला के धातकीडीह एवं सुसनिगाडिया गांव का भ्रमण किया गया. ग्रामीणों एवँ बच्चों द्वारा भ्रमण दल का स्वागत ढोल नगाड़े बजाकर एवं पारम्परिक रीतिरिवाज के साथ किया गया. भ्रमण का मुख्य उद्देश्य परियोजना में किए जा रहे कार्य की जानकारी को एक दूसरे से साझा करना था.(नीचे भी पढ़े)

इसी क्रम में सर्वप्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह का भ्रमण किया गया, जहां प्रधानाध्यापक साजिद अहमद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जैसे साबुन बैंक, सैनेटरी पैड बैंक, पोषण वाटिका, बागवानी, पेयजल एवं स्वच्छता, खेलकूद इत्यादि. इसके बाद किशोर एवं किशोरियों के फुटबाल टीम के साथ चर्चा किया गया एवं किशोर- किशोरियों एवं ग्रामीणों के द्वारा जर्मनी से आये डेटलेफ से उनके देश के बारे में सवाल किया गया, जैसे कि वहां का मौसम किस प्रकार है, खान पान,रहन सहन, खेती इत्यादि और डेटलेफ ने बातों की विस्तृत जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)

भ्रमण दल के द्वारा बच्चों से पोषण, स्वच्छता, खेलकूद, खान पान, बाल संसद सम्बन्धित कई सवाल किए गए जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया. तत्पश्चात 15 दिवसीय पोषण कैंप जो आंगनवाडी में सीडब्लूएस के सहयोग से किया जाता है पर चर्चा किया गया. साथ ही साथ कुपोषण एवं चिह्नित कुपोषित बच्चों के माताओं से विस्तार से एमटीसी रेफरल के बारे में पूछा गया. पोषण कैंप में किन विषयों पर चर्चा होती है उसके बारे में जानकारी ली. गांव के भ्रमण के दौरान लाभुक के यहां बनाए गए वाश प्लेटफार्म एवं एग्री वाश को भी देखा गया,जिसका मुख्य उद्देश्य पानी को पोषण वाटिका तक पहुंचाना है ताकि पानी जो बर्बाद हो जाता है उसका इस्तेमाल हो सके. (नीचे भी पढ़े)

अंत में सुसनिगाडिया के किशोरी एवं माताओं से पोषण,साफ सफाई एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, एसएमसी अध्यक्ष सोनामनी मुर्मू, वार्ड सदस्य शेफाली मुर्मू, प्रधान लक्ष्मीकांत मुर्मू, शिक्षक बापी पॉल, निखिल रंजन, सिडब्लूएस के सरस्वती बडम, सावित्री महतो, माला रानी भगत, आईनों मुर्मू, शेफाली महतो, पूजा सोरेन, आंगनबाड़ी सेविका सम्पा दत्ता, सहायिका, सहिया गुरुवारी मुर्मू, सोनामनी मुर्मू, बाल संसद के सदस्य सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
















