
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया. सीकेपी रेल मंडल की ओर से अमृत महोत्सव के तहत साइकिलेथॉन और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रेलकर्मी, अधिकारी, आरपीएफ सहित भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया. आरपीएफ जवानों ने सामूहिक रूप से साइकिल चलाते हुए रेलवे कॉलोनी का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारे लगाए. (नीचे भी पढ़े)
दूसरी ओर भारत स्काउट एंड गाइड ने प्रभात फेरी निकाली. देश की एकता को मजबूत बनाने के लिए नारे भी लगाए. कार्यक्रम के अंत में सेरसा स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया. इसमें देशभक्ति दिखाते हुए रेलकर्मी व आरपीएफ ने गीत गाये. वहीं डीआरएम विजय कुमार साहू ने सभी रेलकर्मियों को देश की एकता अखंडता को और मजबूत बनाये रखने के लिए शपथ भी दिलाई.



