
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरे कर किसान और युवाओं से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने झांझिया स्थित शिशु भवन परिसर में ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी के समक्ष अनियमित बिजली आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा, राशन कार्ड और यूरिया की कमी समेत अन्य समस्याओं को रखा. बहुलिया पंचायत के किसानों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित सूची में गडबडी और कई गांवों में अबतक शौचालय का निर्माण नहीं होने की बातें कही है. दक्षिणी राज्यों से काम छोड़ कर लौटे प्रवासी मजदूरों ने कहा कि वे 5 महीनों से काम की तलाश कर रहे हैं परन्तु उनके रोजगार के लिए राज्य सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है. बेरोजगारी का सामना कर रहे ये प्रवासी मजदूर अब रोजगार के लिए अब दक्षिणी राज्यों में वापस जाने की योजना बना रहे हैं.
डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा कॄषि प्रधान क्षेत्र है. कृषि के विकास और कॄषि आधारित लघु व कुटीर उद्योगों के विस्तार से ही इस क्षेत्र में सम्पन्नता आ सकती है. धान की खेती के साथ ही किसानों को नकदी फसल यथा फल , फूल , सब्जी और दलहन की खेती में सरकार मदद करे. अनाजों और सब्जियों के भंडारण की व्यवस्था और कोल्ड स्टोरेज निर्माण करने में सरकार सब्सिडी प्रदान करे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि कृषि, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार की अत्यंत आवश्यकता है. डॉ गोस्वामी ने बैंकों से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कृषि ॠण मुहैया कराने में उदारता बरतने का आग्रह किया. मौके पर हरिहर दंडपाट, आशीष महापात्रा, नवनीधर प्रधान, बिपल्व शंकर दे, चंडी कुईला, रवीन्द्र साव, महेन्द्र राणा, गणेश हांसदा, मोतीलाल प्रधान, अरूण साव, गुरू प्रसाद गोराई, शिबू सांतरा, अरूप दत्ता, रिंकु नायक, सुजीत नायक, राज महापात्रा, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.








