
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने धोबनी पंचायत के सबर बस्ती का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सबरों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुई और पंचायत सचिव से सभी सबरों की समस्या का पंजी संधारण करते हुए प्रखंड मुख्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया ताकि अग्रेतर कार्रवाई किया जा सके. उन्होंने कहा कि पीटीजी समूह के लाभुकों को किसी भी परिस्थिति में सरकार द्वारा संचालित योजना से वंचित नहीं रखा जाना है ये सुनिश्चित करें. पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि सभी पीटीजी समूह के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर प्रखंड कार्यालय को अविलंब सूचित करना सुनिश्चित करें.







