
घाटशिला : घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड के धरमबहाल क्लस्टर में रूर्बन मिशन अन्तर्गत चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया. रूर्बन मिशन अन्तर्गत फ्लोरीकल्चर प्रमोशन, मसरूम फार्मिंग और पोल्ट्री सीड से संबंधित योजनाएं संचालित की जा रही हैं.धरमबहल पंचायत के एदलबेडा और कशिदा पंचायत के महुलिडीह और कालापथर गांव में ओयस्टर मशरूम, गुलाब, टूबरोज, ग्लेडियोलस और लोकल फूलों की खेती का जायजा लिया और फूलों के खेती का निरीक्षण के क्रम में ज्यादा खरपतवार को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इसे साफ-सुथरा करवाने, खरपतवार के प्रयोग करने हेतु निर्देश दिया. फ्लोरीकल्चर के सिंचाई हेतु निर्मित बोरिंग का भी निरीक्षण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कशिदा पंचायत भवन का भी औचक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान प्रभारी कृषि पदाधिकारी पतित पवन घोष, रूर्बन मिशन से शीतल कुमारी और पंकज कुमार, तापस पाईक समेत अन्य उपस्थित थे.







