
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने एनएम और स्वास्थ्य सहिया के साथ वार्ता कर उनके पोषक क्षेत्र में कोविड-19 संदिग्धों के जांच हेतु ससमय सैम्पल लेने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सभी से अपील की गई कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन और हमेशा मास्क का उपयोग करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें. मौके पर सभी एएनएम एवं सहिया को प्लाज्मा डोनेशन के संबंध में भी विस्तार से बताया गया और उन्हें अपने स्तर से भी लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के संबध में जागरूक करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ-सह-सीओ ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 से मुकाबला किया जा सकता है. ऐसे में संक्रमण मुक्त हुए लोगों से विशेष आग्रह कि प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये.








