
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पूर्वांचल के बदबती गांव में दोपहर एक बजे एक बजे एक जंगली हाथी गांव में प्रवेश कर गया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव बंगाल और ओड़िसा बॉर्डर से सटा होने के कारण गांव में अक्सर हाथी आते हैं. हाथी के आतंक से भी ग्रामीण भयभीत है. हर वर्ष हाथी से किसानों को भारी नुकसान होता है.हाथी के गांव में आते ही ग्रामीण संगठित होकर हाथी को खदेड़ते हुए खंडामौदा की ओर ले गये. हाथी काफी उम्र और थका हुआ लग रहा था, वह धीरे -धीरे मुख्य सड़क पर चलते हुए खंडामौदा गांव की ओर खदेड दिया गया. हाथी के पीछे ग्रामीणों की भीड़ थी. लोगों ने बताया कि हाथी सुवर्णरेखा नदी पार कर गांव पहुंचा है.







