
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष उद्यान परिसर स्थित शाखा मैदान में सामूहिक विवाह अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. विवाह कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल और मंडप बनकर तैयार है. 26 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के 20 गरीब कन्याओं की शादी पूर्ण रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया जाएगा. यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी ने दी है. उन्होंने कहा कि यह विवाह कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त होगा. कहा कि 20 जोड़ी दुल्हा की बारात गाजे बाजे के साथ और आतिश बाजी के साथ एक साथ बारात निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 25000 लोग आमंत्रित किए गए हैं. प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है. विवाह के लिए 20 अलग अलग मंडप बनाये गये हैं. 20 जोड़ियों की शादी 20 मंडप में 20 पुरोहित द्वारा विवाह कार्य सम्पन्न करायेंगे. उन्होंने कहा कि 20 ऐसे गरीब बेटियों की शादी करायी जायेगी, जिनके माता-पिता विवाह कराने में सक्षम नही है. वैसी बेटियों की शादी धूमधाम से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बेटियां अभिशाप नही वरदान है. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विस क्षेत्र की गरीब बेटियों की शादी कराने का बीड़ा हमलोगों ने उठाया है. आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत हम गरीब बेटियों की शादी कराने का काम किया जा रहा है. कहा कि विवाह में 20 जोड़ियों को गहना,अलमिरा और समान भी दियें जाएंगे. उन्होंने कहा कि 20 जोड़ियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मिलने वाली राशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. सभी 20 गरीब बेटियों की निशुल्क रजिस्ट्री भी कमेटी कराएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाप्टु साव, रंजीत बाला, बाप्पी दे, अरधेंदु प्रहराज,गजेन्द्र सिंह, गौरव पुष्टि, राजकुमार कर,मनोज पाल समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.







