जादूगोड़ा : चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी को जादूगोड़ा मां रंकिणी कापड़गादी घाट में 44वां श्रीश्री सार्वजनिक वार्षिक बासंती की धूम रही. पारंपरिक तरीके इधर इस दौरान मुख्य पुजारी अनिल सिंह गिरोस सरदार रोहिणी- बेड़ा, पांडूडीह की शांतिदल सिंह, सोहदा के मंनोरंजन सिंह, दिनेश सरदार विधिवत पूजन किया गया. संध्या 4:00 बजे नूतनडीह की आदिम जुवान आखडा के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. वहीं भक्तों न पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के खुश हाली की कामना की है. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने जादूगोड़ा, पोटका क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए माता रंकिणी की पूजा अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में शामिल लोग : इस कार्यक्रम में मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास सचिव लखीपदो सिंह, सहायक पुजारी रामेश्वर सरदार, तरूण कुमार महापात्र, विनोद मुण्डा, हेमंत सिंह, लव सरदार, रामेश्वर सरदार, विष्णु सरदार, नन्दो सिंह, सिमल सरदार और असीम सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.



