आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया और उसकी पहचान नहीं हो पाये, इसके लिए उसके शरीर को जला भी दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किये है. मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. गम्हरिया पुलिस को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि किसी युवक का शव पड़ा हुआ है. यशपुर पुल के पास स्थित एक छोटे नाली के ऊपर एक युवक का शव पड़ा था. पुलिस मौके पर पहुंची और अपने कब्जे में शव को लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने शव की जांच की तो पाया कि उक्त युवक के सीने में गोली मारी गयी है. उसके बाद उसके पत्थर को कुचल दिया गया है और फिर उसको जला दिया गया है. काफी दर्दनाक तरीके से यह हत्या की गयी है. पुलिस ने युवक की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली है, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है. पुलिस ने गोलियों के खोखे के अलावा पत्थर और अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया है.



