चाकुलिया : चाकुलिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता आज 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती भूल गए. बता दें कि चाकुलिया के गौशाला चौक में शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापित है. इस मार्ग से प्रायः सभी नेता-कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजिक कार्यकर्ताओं, रोजाना कई बार गुजरते हैं, परंतु जयंती के दिन भगत सिंह की मूर्ति पर किसी ने भी क्षद्धा के दो फूल तक अर्पित नहीं किये. सभी पूजा की धुन में भगत सिंह की जयंती तक मनाना भुल गए.














