चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष और कांग्रेसी यहां के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मुस्लिम बस्ती से होते हुए कमारीगोड़ा पहुंची। यहां से कांग्रेसी माटियाबांधी पंचायत के लिए रवाना हो गये। (नीचे भी पढ़ें)
पदयात्रा में ओबीसी के जिलाध्यक्ष देवेश राज, जिला महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, अभिषेक मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, मो निजामुद्दीन, आबु राय, सनातन भगत, सनी सिंह, शुभम सिंह, निखिल तिवारी, सचिन सिंह, अजय महतो, बिट्टू सिंह, हैप्पी सिंह, सरोज पांडेय, धीरज कुमार, त्रिनाथ कुमार, पूजा सिंह, रानी राव, रंजीत झा, अंशु मिश्रा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, आनंद बिहारी दुबे जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।




