
चाकुलिया : भाजपा जिला कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार किया गया है. यह जानकारी मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री महतो ने बताया कि कमेटी का विस्तार किया गया. उपाध्यक्ष तपन नायक, मनोरंजन महतो, संजय दास, रेणुका मुंडा, महामंत्री मोहन सोरेन, प्रशांत मल्लिक, मंत्री स्वपन महतो, श्यामली धल, गंगा नारायण दास,अरूण महतो, देवाशिस मंडल, कोषाध्यक्ष मुरारी सिंह,कार्यालय प्रभारी वनमाली दास, मीडिया प्रभारी देवानंद सिंह और बलराम दास, आईटी प्रभारी राणा गोप, संजय सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है. वही 45 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं.





