
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज के केंद्र पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें ब्रह्माकुमारी की दो मुख्य प्रशासिकाओं दादी जानकी और दादी हृदय मोहिनी को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. यह आयोजन ब्रह्माकुमारी के केंद्रों में नियमित क्लास करनेवाले भाई-बहनों के द्वारा किया गया. बताया गया कि दादी जानकी ने 27 मार्च व दादी हृदय मोहिनी ने 11 मार्च को शरीर का त्याग किया था. इस अवसर पर उनके विचारों व बताये आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उससे शिक्षा लेने का संदेश दिया गया. जनशेदपुर व आसपास के विभिन्न हिस्सों में स्थित ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्रों से आये भाई-बहनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी की अंजू बहन समेत अन्य भाई-बहन उपस्थित थे.



