
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुरानी किताब दुकान के पास एक तेज़ रफ्तार 407 ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद 407 का चालक भागने लगा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को पकड़ा. इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पास ही मौजूद जिला सर्विलांस कार्यालय से एंबुलेंस की मदद से महिला को टीएमएच पहुंचाया गया. पकड़ाए चालक का नाम गोल्डन बताया जा रहा है, वह बर्मामाइंस का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार 407 मानगो की ओर से आ रहा था. पुरानी किताब दुकान के पास उसने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में सबसे बड़ी बात यह रही कि घटना के आधे घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. पास ही मौजूद पुलिस पिकेट में एक पुलिसकर्मी मोबाइल चलता दिखा. स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा भी किया.




